मुख्य समाचार

लंगर सामान पर टैक्स छूट के लिए सीएम ने केंद्र सरकार को दिया धन्यवाद 

पटना/बिहार कारोबार न्यूज। धार्मिक संस्थानों के लंगर में उपयोग होने वाले सामान को जीएसटी से मुक्त करने एवं अब तक वसूले गए जीएसटी कोे लौटाने के फैसले के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार को धन्यवाद दिया है। साथ ही आभार भी व्यक्त किया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने 12 अप्रैल, 2018 को केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली को पत्र लिखा था।  

केंद्र सरकार ने सेवा भोज योजना के तहत धार्मिक संस्थानों द्वारा मुफ्त भोजन कराने के लिए खरीदे गए सामान पर वसूले गए जीएसटी को लौटाने का फैसला किया है। इससे धार्मिक संस्थानों एवं आम लोगों कोे सहूलियत होगी। लंगर सामान पर जीएसटी के कारण धार्मिक संस्थानों का खर्च अधिक होता था। जीएसटी लागू होने के बाद से ही धार्मिक संस्थान इसे हटाने की मांग कर रहे थे। 
 


संबंधित खबरें