पटना/बिहार कारोबार न्यूज। रिटायर्ड आईएएस अधिकारी गिरीश शंकर को राज्य निर्वाचन प्राधिकार का मुख्य निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। वह इस पद पर पांच साल या 70 वर्ष की आयु तक (जो पहले हो) बने रहेंगे।
इधर, तीन अधिकारियों को अपने पद व अतिरिक्त प्रभार के अलावा सामान्य प्रशासन विभाग में अपर विभागीय जांच आयुक्त का भी प्रभार दिया गया है। ये अधिकारी अंशुली आर्या, वंदना किनी एवं संजय कुमार अग्रवाल हैं।
अररिया की डीडीसी रंजीता (2013 बैच) को सीवान का डीएम बनाया गया है।