मुख्य समाचार

ब्रांडिंग बिहार डॉट कॉम को सीएम ने किया लांच

पटना/बिहार कारोबार न्यूज  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में ‘ब्रांडिंग बिहार डॉट कॉम’ को लांच किया। वेबसाइट में बिहार की कला, संस्कृति, विभूति, पुरातात्विक व पर्यटन स्थल, खान-पान एवं अन्य जानकारियां है। एसएयूवी कम्यूनिकेशन ने वेबसाइट को तैयार किया है। निदेशक उदय सहाय ने सीएम के समक्ष वेबसाइट से संबंधित जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने भी एसएयूवी कम्यूनिकेशन को कई सुझाव दिए। 


संबंधित खबरें