मुख्य समाचार

मौसम की सही जानकारी देने में मददगार होगी एग्रोमेट यूनिट

पटना/बिहार कारोबार न्यूज। सूबे के 14 कृषि विज्ञान केंद्रों में केंद्रीय मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जिला एग्रोमेट इकाई की स्थापना होगी। इससे किसानों को समय पर मौसम विज्ञान आधारित सलाह उपलब्ध हो सकेगी। कृषि विज्ञान केंद्र के कार्यक्रम समन्वयक को जिला एग्रोमेट इकाई के लिए नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है। 
कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार ने बताया कि जिला कृषि पदाधिकारी एवं कृषि विज्ञान केंद्र में कार्यरत विशेषज्ञों की एक कमिटी बनी है, जो मौसम विज्ञान आधारित सलाह किसानों को देगी। जिला एग्रोमेट इकाई के लिए हर कृषि विज्ञान केंद्र में दो पदों का सृजन किया जा रहा है। एक पद विषय वस्तु विशेषज्ञ (एग्रोमेट्रोलाॅजी) तथा दूसरा पद एग्रोमेट पर्यवेक्षक का होगा। 
 


संबंधित खबरें