मुख्य समाचार

राजगीर व बोधगया में बनेगा जैविक उद्यान हब

शिलांग/पटना/बिहार कारोबार न्यूज । सिक्किम और मेघालय के तर्ज पर बिहार में भी राजगीर और बोधगया के आस-पास जैविक उद्यान हब तैयार होगा। साथ ही, इन पर्यटन स्थलों पर जैविक उत्पाद एवं फूलों के विपणन की व्यवस्था होेगी। कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार ने बताया कि इसके लिए एक विशेष कार्य योजना तैयार की जायेगी। मेघालय और सिक्किम के पर्यटन स्थल की दुकानों पर जैविक उत्पाद एवं फूलों का एक अलग काउंटर है। पर्यटक इन राज्यों के विशिष्ट उत्पादों को इन काउंटर से खरीदते हैं।

सिक्किम के बाद कृषि विभाग की टीम अब मेघालय के दौरे पर है। डाॅ प्रेम कुमार की अध्यक्षता में टीम 17 से 19 जून, 2018 तक मेघालय में है। टीम ने शिलांग में जैविक उद्यानिक हब का जायजा लिया। उद्यान संभाग के वरीय अधिकारियों ने पाॅली हाऊस व सेडनेट में सालोंभर उगाये जा रहे विभिन्न किस्म के फूलों की खेती की जानकारी दी। 
 


संबंधित खबरें