मुख्य समाचार

चांदन डैम की सिंचाई व्यवस्था फिर से होगी बहाल 

बांका । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि चांदन डैम की सिंचाई व्यवस्था कोे फिर से बहाल करने की जरूरत हैै। डैम के सिल्ट की निकासी के लिए शीघ्र ही टेक्निकल एक्सपर्ट की टीम आएगी, जिसमें एनआईटी के विशेषज्ञ भी रहेंगे। इसके पहले सर्वे का काम पूरा हो जाना चाहिए। सिल्ट के सदुपयोग पर भी उन्होंने जोर दिया। मुख्यमंत्री मंगलवार को जिले के कटोरिया अंचल स्थित चांदन जलाशय परियोजना का जायजा ले रहे थे। 

जल संसाधन विभाग ने सीएम के समक्ष चांदन जलाशय परियोजना से संबंधित प्रस्तुतीकरण भी दिया। इसमें चांदन जलाशय की ऐतिहासिक, भौगोलिक एवं वर्तमान संरचना के बारे में बताया गया। सीएम नेे चांदन जलाशय परिसर में पौधारोपण भी किया। बाद में उन्होंने सुखनिया वीयर पुनर्निर्माण कार्यस्थल का भी निरीक्षण किया।

इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री, भूमि सुधार व राजस्व मंत्री, क्षेत्र के विधायक एवं जनप्रतिनिधि, सीएम के प्रधान सचिव एवं ओएसडी, आईजी एवं डीआईजी, डीएम एवं एसपी समेत जल संसाधन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
 


संबंधित खबरें