मुख्य समाचार

जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों पर काॅन्क्लेव 24 जून से 

पटना/बिहार कारोबार न्यूज । ‘इस्ट इंडिया क्लाइमेट चेंज काॅन्क्लेव 2018’ का आयोजन 24 व 25 जून को ज्ञान भवन, पटना में होने जा रहा है। जलवायु परिवर्तन पर काॅन्क्लेव बिहार में पहली बार हो रहा है। कई देशों ने जलवायु परिर्वतन की चुनौतियों से मुकाबला के लिए ‘ग्रीन क्लाइमेट फंड’ बनाया है। बिहार ने भी 339.92 करोड़ का प्रस्ताव नाबार्ड के माध्यम से केंद्र सरकार को भेजा है। दो दिनों के सम्मेलन में अंत में सभी राज्यों की सहमति से ‘ पटना डिक्लेरेशन 2018’ घोषित होने की संभावना है।  

डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने बताया कि जलवायु परिवर्तन सदी की सबसे बड़ी चुनौती है। दो दिनों तक जलवायु परिवर्तन के प्रभाव एवं इससे निपटने के उपायों पर विस्तार से विचार-विमर्श होगा। काॅन्क्लेव का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश  कुमार करेंगे। विशिष्ठ अतिथि केन्द्रीय पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन मंत्री डाॅ हर्षवर्धन होंगे। छत्तीसगढ़ के मंत्री महेश गागरा के अलावा प. बंगाल, उड़ीसा, झारखंड व असम के मंत्री एवं अधिकारी, अंतरराष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञ, नीति निर्धारक एवं हितधारक शामिल होंगेे। 

जलवायु परिर्वतन का सबसे अधिक प्रभाव समाज के गरीब तबके पर पड़ रहा है। बिहार समेत पूर्वी भारत के अन्य राज्यों ने ‘स्टेट एक्शन प्लान आॅन क्लाइमेट चेंज’ तैयार किया है। इसके अंतर्गत कृषि, वन, जल संसाधन, आपदा प्रबंधन, नगर विकास, नगर परिवहन, उद्योग, ऊर्जा व स्वास्थ्य के लिए रणनीति बनाई गई है। 
 


संबंधित खबरें