मुख्य समाचार

ईंट निर्माताओं को अपनानी होगी क्लीन टेक्नोलाॅजी 

पटना/बिहार कारोबार न्यूज । डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन की समस्याओं से निबटने के लिए राज्य सरकार ने एक्शन प्लान तैयार किया है। इसमें कई विभाग शामिल हैं।

एक सितंबर, 2018 से ईंट निर्माण करने वालों को क्लीन टेक्नोलाॅजी अपनानी होगी। ऐसा नहीं करने वालों का लाइसेंस रद्द होगा। कोयले से तैयार बिजली में काफी उत्सर्जन होता है। इसलिए पीरपैंती (भागलपुर) और कजरा (लखीसराय) में सोलर प्लांट लगाने का निर्णय लिया गया है। 1200 एकड़ जमीन में ये प्लांट 350-350 मेगावाट के होंगे। 2022 तक 2000 मेगावाट बिजली की खरीद सोलर प्लांट से होगी। राज्य में जलवायु परिवर्तन सेंटर भी बनेगा। 

‘इस्ट इंडिया क्लाइमेट चेंज काॅन्क्लेव 2018’ में डिप्टी सीएम ने पर्यावरण व वन विभाग का नाम बदलकर पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग करने की अपील सीएम से की। साथ ही हर दो साल पर पूर्वी भारत के राज्यों में क्लाइमेट चेंज काॅन्क्लेव करने की अपील केंद्रीय पर्यावरण मंत्री डाॅ हर्षवर्धन से की ताकि काॅन्क्लेव के निष्कर्ष पर बेहतर काम हो सके। 
 


संबंधित खबरें