मुख्य समाचार

सात देशों के भारतीय राजदूत मिले सीएम से 

पटना। सात देशों के भारतीय उच्चायुक्त एवं राजदूतों ने एक अणे मार्ग में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। बिहार परिदर्शन पर आए अधिकतर बिहारी हैं। राजदूतों ने भारतीय विदेश नीति में राज्यों की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से बिहार के विभिन्न स्थलों का भ्रमण किया हैै। सीएम ने भी उन्हें बिहार में हो रहे विकासात्मक कार्यों की जानकारी दी।

टीम में बहरीन में तैनात भारतीय राजदूत आलोक कुमार सिन्हा, यूक्रेन में राजदूत मनोज कुमार भारती, नामीबिया में उच्चायुक्त कुमार तूहिन, मैक्सिको में राजदूत मुक्तेश कुमार परदेशी, कजाखस्तान में राजदूत प्रभात कुमार, सूडान में राजदूत रवींद्र प्रसाद जायसवाल एवं सेनेगल में राजदूत राजीव कुमार शामिल थेे। इस अवसर पर विकास आयुक्त शशि शेखर शर्मा एवं प्रधान सचिव चंचल कुमार भी उपस्थित थे।


संबंधित खबरें