मुख्य समाचार

लुधियाना की 25 कंपनियां बिहार में करेंगी निवेश 

पटना/बिहार कारोबार न्यूज। लुधियाना की 25 वस्त्र एवं टेक्सटाइल कंपनियों ने बिहार में निवेश करने की सहमति दी है। कंपनियां शीघ्र ही निवेश प्रस्ताव के लिए आॅनलाइन एसआईपीबी आवेदन करेंगी। उम्मीद है कि निवेश होने पर 25000 लोगों को रोजगार मिल सकेगा। राज्य सरकार ने रोहतास जिले के डेहरी आॅन सोन को टेक्सटाइल पार्क के लिए चिह्नित किया है।   

बिहार में निवेश के लिए उद्योग विभाग कंपनियों से लगातार संपर्क में है। इसी कड़ी में प्रधान सचिव एस. सिद्धार्थ के नेतृत्व में उद्योग विभाग की टीम पंजाब के दौरे पर है। इस दौरान लुधियाना की वस्त्र एवं टेक्सटाइल कंपनियों से कई दौर की वार्ता हुई। निर्माताओं ने वर्तमान परिस्थिति में निवेश पर सहमति दी। उन्होंने बिहार की उद्योग नीति की प्रशंसा की। प्रधान सचिव ने उन्हें स्पष्ट कहा कि राज्य सरकार उनकी मदद के लिए तैयार है। निवेशकों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। 
 


संबंधित खबरें