मुख्य समाचार

छत्तीसगढ़ भी शराबबंदी के पक्ष में, टीम ने ली जानकारी

पटना । बिहार में लागू मद्य निषेध नीति, कार्यान्वयन एवं प्रभाव का अध्ययन करने के लिए छत्तीसगढ़ से 11 सदस्यीय अध्ययन दल बिहार के दौरे पर है। दल ने मुख्यमंत्री के परामर्शी अंजनी कुमार सिंह से एक अणे मार्ग में मुलाकात की। सीएम के अस्वस्थ रहने के कारण अध्ययन दल ने परामर्शी से विस्तृत जानकारी ली।

अंजनी कुमार सिंह ने अध्ययन दल कोे शराबबंदी लागू करने के दौरान किए गए प्रयास एवं इसके लाभ कोे बताया। टीम ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री भी शराबबंदी केे पक्ष में हैं और इसके लिए माहौल बनाने की कोशिश हो रही है। अध्ययन दल में सांसद दिनेश कश्यप व कमला देवी पटले, विधायक अशोक साहू व रोहित कुमार साईं, छत्तीसगढ़़ सरकार के उत्पाद सचिव डीडी सिंह समेत कई सदस्य शामिल थेे।

बैठक में प्रधान सचिव आमिर सुबहानी, सीएम के सचिव एवं जीविका के प्रतिनिधि मौजूद थेे।
 


संबंधित खबरें