मुख्य समाचार

धान एवं मक्का समेत 14 फसलों का एमएसपी बढ़ा 

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने धान एवं मक्का समेत 14 खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि की है। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति (सीसीईए) ने किसानों की आय को प्रोत्साहन देने के लिए यह निर्णय लिया है। 

सामान्य धान का एमएसपी जहां 200 रुपये बढ़कर 1750 रुपये क्विंटल हो गया है, वहीं ए ग्रेड धान में 180 रुपये वृद्धि करते हुए 1770 रुपये कर दिया गया है। इसी तरह मक्का का एमएसपी 275 रुपये बढ़कर 1700 रुपये क्विंटल हो गया है। मूंग के एमएसपी में भारी वृद्धि हुई है। 1400 रुपये का इजाफा करते हुए अब इसकी कीमत 6975 रुपये की गई है। 
 


संबंधित खबरें