पटना। बिहार के हर जिले में एक जैविक ग्राम की स्थापना की जायेगी। मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बनाये रखने के लिए सरकार जैविक खेती को बढ़ावा दे रही है। जैविक ग्राम योजना के अंतर्गत कृषि विभाग ने 2017-18 में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में हर जिले में एक गांव का चयन किया है। किसानों को वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन करने के लिए इकाई पर अनुदान का प्रावधान है। वर्मी कम्पोस्ट के उपयोग से खेती लागत में कमी आयेगी तथा पर्यावरण संरक्षण भी होगा।
कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार ने बताया कि गत वर्ष चयनित गांवों के अलावा इस वर्ष एक और गांव का चयन कर सभी इच्छुक लोगों को वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन के लिए इकाई का निर्माण कराया जायेगा। इससे अन्य किसान भी योजना के प्रति जागरूक हो सकेंगे। 2017-18 में चयनित किसान जो योजना का लाभ नहीं ले सके हैं, उन्हें भी इस वर्ष लाभ मिलेगा।