मुख्य समाचार

नीतीश कुमार हमारे साथ हैं और रहेंगे : अमित शाह

पटना । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार हमारे साथ हैं और रहेंगे। एनडीए का गठबंधन नहीं टूटेगा। ज्ञान भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मिशन 40 में हम सफल होंगे। सरकार की उपलब्धियों को सोशल मीडिया के जरिए जन-जन तक पहुंचाएं। 

इससे पहले स्टेट गेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अमित शाह से मुलाकात की। इस मौके पर भाजपा के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, डिप्टी सीएम सुशील मोदी समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर राष्ट्रीय अध्यक्ष का पटना दौरा अहम माना जा रहा है। सीट बंटवारे का फॉर्मूला निकलने की पूरी संभावना है।
 


संबंधित खबरें