मुख्य समाचार

आयकर रिफंड के नाम पर फर्जी ई-मेल से रहें सावधान, हो सकता है बड़ा नुकसान

पटना/नई दिल्ली । आयकर रिफंड पाने के लिए जालसाज कई टैक्सपेयर्स को विभाग से मिलती-जुलती ई-मेल आईडी से मेल भेज रहे हैं। इसमें रिफंड के लिए नेट बैंकिंग की जानकारी मांगी जा रही है। यदि आपने ऐसा किया तो आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। यह जानना आपके लिए जरूरी है कि आयकर विभाग कभी भी इस तरह की जानकारी नहीं मांगता है। इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई नजदीक आते ही फर्जी ई मेल भी बढ़ रहे हैं।  
 
फर्जी ई मेल आईडी donotreply@incometaxindiafilling.gov.in है जबकि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की आईडी  donotreply@incometaxindiaefiling.gov.in है। 

क्या है अंतर : एक नजर में दोनों आईडी एक समान दिखते हैं जबकि इनमें अंतर है। पहला अंतर filling और filing की वर्तनी में है। दूसरा इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की आईडी में filing के पहले e है।

आयकर विभाग का कहना है कि चेतावनी जारी की जाती है। साथ ही टैक्सपेयर्स को मेसेज भेजकर भी ऑनलाइन फ्रॉड से सचेत करते रहते हैं। इस तरह के किसी संदिग्ध मेल का जवाब, बैंक अकाउंट या क्रेडिट कार्ड का डिटेल शेयर नहीं करना चाहिए। 
 


संबंधित खबरें