पटना । सात दिवसीय गणेश उत्सव 25 अगस्त,2017 से है। महाराष्ट्र की तरह पटनावासी भी गणपति के स्वागत के लिए तैयार हैं। हर साल की तरह महाराष्ट्र मंडल ने इस बार भी तैयारी की है। इस साल मुंबई के लाल बाग के राजा की छवि देखने को मिलेगी। मूर्ति पांच फुट ऊंची है एवं मुकुट में हीरा जड़ा है।
पंडाल की सजावट मुंबई और बंगाल के कारीगरों ने की है। 29 अगस्त को हल्दी-कुमकुम और मूर्ति विसर्जन 31 को होगा। जानकारी महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष वसंत सूर्यवंशी ने दी। मौके पर सचिव संजय भोसले, उपाध्यक्ष बबन राव जाधव, विजय पाटिल, राजेन्द्र पवार, विट्ठल घोड़के, मल्लिकार्जुन आरले, महादेव कणसे, सुरेश सालुखे, अदिक मोरे व संतोष पाटिल समेत कई लोग मौजूद थे।