मुख्य समाचार

सिमरिया कुंभ मेला 17 अक्टूबर सेे, सीएम करेंगे उद्घाटन

पटना। सिमरिया कुंभ मेले का उद्घाटन 17 अक्टूबर,2017 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। मौके पर परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद सरस्वती एवं प्रयाग, काशी, अयोध्या, हनुमानगढ़ी व हरिद्वार के संत भी रहेंगे। मेले के दौरान 18 से 26 अक्टूबर तक रासलीला व 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक रामलीला का आयोजन होगा। श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 6 नवंबर से 12 नवंबर तक होगा। जानकारी कुंभ सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ नलिनी रंजन सिंह व विधान पार्षद रजनीश कुमार ने दी। 


संबंधित खबरें