राजगीर/बिहार कारोबार न्यूज। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजगीर मलमास मेला 2018 का 16 मई को उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पुरुषोत्तम मास मेला की शुरुआत हुई है। पहली बार मुझे इसमें शामिल होने का मौका मिला है। श्री राजगृह तपोवन तीर्थ रक्षार्थ पंडा समिति द्वारा राजगीर मलमास मेला को राजकीय मेला का दर्जा देने के आग्रह पर इसे राजकीय मेला घोषित किया गया। उन्होंने कहा कि आज मोबाइल एप्प भी लांच हुआ है। इसके लिए डीएम बधाई के पात्र हैं।
इस अवसर पर मंत्री शैलेेश कुमार एवं श्रवण कुमार, सांसद कौशलेंद्र कुमार, कई विधायक, मुख्य सचिव, प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद, सीएम के सचिव अतीश चंद्रा, डीएम त्याग राजन, एसपी सुधीर कुमार पोरिका समेत कई अधिकारी व गण्यमान्य मौजूद थे।