मुख्य समाचार

नीति आयोग के साथ 25 को राइस मिल एसो. की बैठक 

पटना । नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार के साथ बिहार राइस मिल एसोसिएशन की बैठक 25 जुलाई को नई दिल्ली में होगी। बैठक में राइस मिल को धान खरीद की नोडल एजेंसी बनाने पर चर्चा होगी। एसोसिएशन का कहना है कि नोडल एजेंसी बनने से बिहार के सभी किसानों के धान की खरीद समर्थन मूल्य पर हो सकेगी। 

अध्यक्ष राजू गुप्ता ने बताया कि राइस मिल को नोडल एजेंसी बनाने के लिए लंबे समय से कोशिश हो रही है। सूबे के सीएम एवं डिप्टी सीएम प्रस्ताव से सहमत हैं, लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर व्यवस्था नहीं होने के कारण इसे सूबे में लागू नहीं किया जा सका है। एसोसिएशन के फाॅर्मूला के आधार पर 11 सदस्यीय टीम के साथ नीति आयोग की बैठक होगी। 
 


संबंधित खबरें