मुख्य समाचार

बिहार कृषि विश्वविद्यालय ने बनायी बढ़त, मिला 21वां स्थान

सबौर (भागलपुर) । बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर को देश के 73 कृषि विश्वविद्यालयों में 21वां स्थान मिला है। यह उपलब्धि वर्ष 2017 के लिए है। इससे पहले 2016 में इस विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय स्तर पर 24 वां स्थान प्राप्त हुआ था। बिहार कृषि विश्वविद्यालय के सदस्यों ने 3 स्थान की बढ़त बनाकर बिहार का मान बढ़ाया है। विश्वविद्यालय का लक्ष्य टाॅप 10 में आने का है। 

कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार ने बताया कि कतरनी धान, जर्दालु आम, मगही पान, शाही लीची व मखाना बिहार की धरोहर है। बिहार कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने कतरनी धान, जर्दालु आम एवं मगही पान को भौगोलिक सूचकांक (ज्योग्राफिकल इंडिकेटर) दिलाकर बिहार की विरासत को अंतरराष्ट्रीय पहचान दी है। 

अब शाही लीची और मखाना के लिए भौगोलिक सूचकांक प्राप्त करने का प्रयास हो रहा है। राज्य सरकार कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों के लिए युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार से जोड़ रही है। ।
 


संबंधित खबरें