मुख्य समाचार

पौधे के साथ सेल्फी अपलोड करें, मिलेगा सम्मान

पटना । वन महोत्सव (1-10 अगस्त, 2018) के दौरान पर्यावरण व वन विभाग एक मोबाइल एप लांच करेेगा। एप पर पौधारोपण करने वाले पौधे के साथ अपनी सेल्फी अपलोड कर सकेंगे। महोत्सव के दौरान हर जिले में पौधारोपण अभियान से जुड़े लोगों की पहचान कर उन्हें सम्मानित किया जायेगा। बिहार पृथ्वी दिवस (9 अगस्त) पर राज्य के सभी विद्यालयों के छात्र पृथ्वी बचाने के संकल्प के साथ पौधारोपण भी करेंगे। 

डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने बताया कि सेल्फी जीयो टैग और अपलोड करने वाले के नाम व पते के साथ होगी। लगातार दो साल तक लगाये गये उसी पौधे के साथ सेल्फी अपलोड करने वालों को सरकार पुरस्कृत करेगी। वन महोत्सव के दौरान जिलों में वैसे लोगों की पहचान का भी निर्देश दिया गया है जो स्वैच्छिक तौर पर पर्यावरण संरक्षण व पौधारोपण के कार्य में लगे रहते हैं। ऐसे लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा। 
 


संबंधित खबरें