नई दिल्ली/पटना। मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौनशोषण मामले पर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने 24 जुलाई को कहा कि अगर राज्य सरकार सीबीआई जांच की सिफारिश करती है, तो सीबीआई जांच होगी। उन्होंने घटना को गंभीर बताया। सांसद रंजीत रंजन ने संसद में इस मामले को उठाया था।
इधर, डीजीपी केएस द्विवेदी ने प्रेस काॅन्फ्रेंस में बताया कि बालिका गृह की 44 में 29 लड़कियों के साथ यौनशोषण हुआ था। अभी इस मामले में सीबीआई जांच की जरूरत नहीं है। बिहार पुलिस बेहतर जांच कर रही है। इस मामले में 11 आरोपियों में 10 की गिरफ्तारी हो गई है।