मुख्य समाचार

अब 31 अगस्त तक इनकम टैक्स रिटर्न करें फाइल 

नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय ने आयकर रिटर्न फाइल करने की समय सीमा बढ़ा कर 31 अगस्त, 2018 कर दी है। पहले यह समय सीमा 31 जुलाई, 2018 थी। केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने कहा कि निर्णय टैक्सपेयर्स की सुविधा को देखते हुए लिया गया है। 

सरकार ने इस साल से अंतिम तिथि के बाद रिटर्न फाइल करने पर पेनल्टी लगाने का निर्णय किया है। 31 अगस्त के बाद रिटर्न फाइल करने पर 5 हजार रुपये और 31 दिसंबर के बाद रिटर्न फाइल करने पर पेनल्टी 10 हजार रुपये होगी। 5 लाख रुपये से कम आय होने पर सिर्फ 1 हजार रुपए ही पेनल्टी देनी होगी। 
 


संबंधित खबरें