मुख्य समाचार

आश्वासन के बाद ट्रक आॅपरेटरों ने वापस ली हड़ताल 

नई दिल्ली/पटना । ट्रक आॅपरेटरों की आठ दिनों से चल रही हड़ताल शुक्रवार (27 जुलाई) को समाप्त हो गई। केंद्र सरकार के ट्रक आॅपरेटरों की मांगों पर विचार के आश्वासन के बाद बाद हड़ताल वापस ली गई। आॅपरेटर 20 जुलाई से हड़ताल पर थे। आह्वान आॅल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (एआईएमटीसी) ने किया था।

ट्रांसपोर्टरों की प्रमुख मांग में डीजल को जीएसटी के दायरे में लाना, टोल सिस्टम में बदलाव, थर्ड पार्टी बीमा प्रीमियम पर जीएसटी की छूट, ई-वे बिल में संशोधन एवं प्रिजेंप्टिव इनकम के तहत टीडीएस को बंद करना शामिल है। एआईएमटीसी ने कहा है कि सरकार ने ट्रांसपोर्टरों की मांगों पर विचार एवं परिवहन सचिव की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समिति गठित करने का आश्वासन दिया है।
 


संबंधित खबरें