मुख्य समाचार

मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की तकनीकी पहलुओं की समीक्षा का निर्देश 

पटना । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बेली रोड पर प्रस्तावित मेट्रो रेल परियोजना की गहन समीक्षा करने के लिए कहा है। साथ ही क्षेत्र में ग्राउंड वाटर लेवल की जांच का भी निर्देश दिया है। 

सीएम ने बताया कि प्रस्तावित मेट्रो रेल के अलाइनमेंट व लोहिया पथ चक्र (फ्लाई ओवर) में तालमेल होना चाहिए। ड्रेनेज और सीवरेज को देखकर डिजाइन बनाया गया हैै। उसी अनुरूप काम हो रहा था, लेकिन बारिश और उसके बाद जो भूधंसान हुआ हैै। इसकी पूरी समीक्षा की जायेगी। इसी जगह पर मेट्रो रेल भी बनना है। छोटी सी जगह पर जब ऐसी घटना  हुई, तोे पूरी पड़ताल करके ही काम करना होगा।

उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना ने भविष्य के लिए आगाह किया है। यदि लापरवाही की वजह से ऐसी घटना हुई है, तो कार्रवाई होगी। घटना स्थल पर मुख्यमंत्री के साथ पथ निर्माण मंत्री, मुख्य सचिव व डीजीपी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। 

राजधानी के व्यस्त मार्ग बेली रोड (बीपीएससी आॅफिस के सामने) की सड़क रविवार (29 जुलाई, 2018) की सुबह धंस गई। फ्लाई ओवर निर्माण के लिए सड़क की खुदाई हुई थी। साथ ही पाइलिंग का भी काम हो रहा था। दो दिनों से हो रही बारिश के कारण घटना हुई। उस मार्ग पर यातायात डायवर्ट कर दिया गया है। 
 


संबंधित खबरें