राजगीर । ग्रामीण एवं सुदूर क्षेत्रों में आंख के मरीजों की देखभाल के लिए वीरायतन ने दो आई केयर वैन जारी किया है। वैन को ग्रामीण विकास एवं संसदीय कार्यमंत्री श्रवण कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा जनसेवा में वीरायतन ने कई मिसाल पेश किये हैं। गरीबों की तकलीफ को संस्थापिका चंदनाश्री ने समझा है। अब मोबाइल वैन घर-घर जाकर मरीजों की जांच करेगी। जरूरत पड़ने पर निःशुल्क आॅपरेशन भी होगा।
साध्वी सम्प्रज्ञा ने कहा कि मरीजों की परेशानी को दूर करने में वीरायतन पूरा सहयोग करेगा। उपस्थित लोगों ने इस कार्य के लिए अध्यक्ष अभय फिरोदिया का आभार प्रकट किया। नेत्र जांच शिविर में 380 मरीजों कीे निःशुल्क जांच हुई एवं दवा वितरित की गई। हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता चितरंजन सिन्हा व आलोक सिन्हा एवं एमडब्लू टीम ने शिविर संचालन में सहयोग किया।