मुख्य समाचार

कैमूर ने दो लाख पौधे लगाकर बनाया कीर्तिमान

कैमूर/पटना । कैमूर जिला ने वन महोत्सव के पहले दिन दो घंटे के दौरान दो लाख पांच हजार पौधे लगा कर कीर्तिमान स्थापित किया है। वहां के डीएम और डीएफओ की पहल पर एक दिन पहले ही गड्ढे की खुदाई कर पौधारोपण की सारी तैयारी कर ली गई थी।

अभियान में वहां 20 हजार से अधिक शिक्षक, कर्मचारी और छात्रों की सहभागिता रही। कैमूर की दादर पंचायत में 2 अगस्त को पंचायत के सभी सदस्यों के नाम से 6 हजार पौधे लगाये जायेंगे।
 


संबंधित खबरें