मुख्य समाचार

सुप्रीम कोर्ट ने मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड मामले पर सरकार से मांगा जवाब

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड मामले पर स्वतः संज्ञान लिया है। अदालत ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है। इसकी पारदर्शिता से जांच होनी चाहिए। साथ ही केंद्र व राज्य सरकार, टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस, महिला व बाल विकास मंत्रालय को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। 

कोर्ट ने बच्चियों की तस्वीर छापने व चलाने पर मीडिया पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने इस पर रोक लगाते हुए कहा कि मोरफेड (धुंधली) तस्वीर भी मीडिया नहीं चलाएंगे। पीड़िताओं के इंटरव्यू पर भी कहा कि सबको सिर्फ इंटरव्यू चाहिए, किसी को पीड़िताओं की चिंता नहीं।  
 


संबंधित खबरें