मुख्य समाचार

पटना हाईकोर्ट मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड मामले की करेगा माॅनिटरिंग

पटना। मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड मामले की माॅनिटरिंग पटना हाईकोर्ट करेगा। कोर्ट ने सीबीआई सेे अब तक की गई कार्रवाई का पूरा ब्योरा दो सप्ताह में देने को कहा है। सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है। चीफ जस्टिस राजेंद्र मेनन की खंडपीठ ने सुनवाई की। दोषियों को शीघ्र सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का भी गठन होगा। 

सुप्रीम कोर्ट ने मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए कहा था कि यह बेहद गंभीर मामला है। इसकी पारदर्शिता से जांच होनी चाहिए। 
 


संबंधित खबरें