पटना । सूबे के ट्रांसपोर्टर 7 अगस्त को हड़ताल पर रहेंगे। आह्वान आॅल इंडिया कन्फेडरेशन आॅफ गुड्स व्हेकिल आॅनर्स एसोसिएशन (एसीओजीओए) ने किया है। बिहार मोटर ट्रांसपोर्ट फेडरेशन के अध्यक्ष उदय शंकर सिंह ने बताया कि 7 अगस्त की सुबह 5 बजे से शाम 5 बजे तक पूरे बिहार में बस, ट्रक, थ्री व्हीलर एवं अन्य मालवाहक गाड़ियों का परिचालन ठप रहेगा। आॅल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन के महासचिव राज कुमार झा ने भी हड़ताल में शामिल होने की सहमति दी है।