मुख्य समाचार

समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा का इस्तीफा

पटना। बिहार की समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा ने इस्तीफा दे दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने के बाद उन्होंने अपना इस्तीफा सौंप दिया । 

मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड मामले के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के मोबाइल फोन के सीडीआर से खुलासा हुआ है कि इस साल पांच माह में मंजू वर्मा की ब्रजेश ठाकुर से 17 बार बात हुई है। सीबीआई मामले की जांच कर रही है। ब्रजेश ठाकुर के मंत्री के पति चंद्रशेखर वर्मा के साथ लगातार संपर्क की चर्चा के कारण भी मंजू वर्मा पर इस्तीफे का दबाव था। 
 


संबंधित खबरें