मुख्य समाचार

आर ब्लॉक-दीघा रेल लाइन की जमीन बिहार सरकार को मिली

पटना/आरा । रेल मंत्री पीयूष गोयल ने 12 अगस्त को सड़क निर्माण के लिए पटना स्थित आर ब्लॉक-दीघा रेल लाइन की जमीन राज्य सरकार को सौंप दी। साथ ही पटना साहिब से पटना घाट तक रेलवे की जमीन भी देने पर सहमति हुई है। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जमालपुर (मुंगेर) स्थित मैकेनिकल रेलवे इंजीनियरिंग काॅलेज को बंद नहीं करने और उसकी जगह रेल यूनिवर्सिटी बनाने का सुझाव दिया। उन्होंने बिहटा एयरपोर्ट तक बेहतर यातायात के लिए दानापुर स्टेशन के पश्चिम रेल काॅलोनी की जमीन बिहार  सरकार को देने का प्रस्ताव दिया । इसकी कीमत देने के लिए राज्य सरकार तैयार है।   

बापू सभागार, पटना से ही वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिये रेल मंत्री ने अररिया, सुपौल एवं हरनगर में नई रेललाइन एवं ट्रेनों का शुभारंभ भी किया। महिला रेल यात्रियों की मदद के लिए तैयार आरपीएफ की महिला टुकड़ी तेजस्विनी का स्वागत हुआ। इस मौके पर बिहार में रेलवे की उपलब्धियों से संबंधित पुस्तक बिहार की गति को प्रगति देता भारतीय रेल का विमोचन किया गया।

समारोह में डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, गिरिराज सिंह, राम कृपाल यादव, अश्विनी चौबे, राज्य सरकार के कई मंत्री, सांसद, विधायक, महापौर, पूर्व मध्य रेलवे के जीएम एवं गण्यमान्य उपस्थित थेे। 

आरा रेलवे स्टेशन के समारोह में रेल मंत्री ने आरा-सासाराम रेलखंड के विद्युतीकरण एवं आरा, कारीसाथ, कोइलवर एवं कुलहड़िया स्टेशनों पर फुट ओवर ब्रिज का शिलान्यास किया। 
 


संबंधित खबरें