पटना। पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव रवि मनुभाई परमार (1992 बैच) को बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम के एमडी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उनके पास कला, संस्कृति व युवा विभाग के प्रधान सचिव का भी प्रभार है।
सामान्य प्रशासन विभाग में संयुक्त सचिव अमित कुमार (2012) को बिहार राज्य भवन निर्माण निगम का एमडी बनाया गया है। उन्हें भवन निर्माण विभाग के संयुक्त सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।