मुख्य समाचार

बिहार शिक्षा परियोजना की झांकी को पहला स्थान

पटना । गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस पर निकली झाकियों में बिहार शिक्षा परियोजना परिषद की झांकी को पहला पुरस्कार, राज्य स्वास्थ्य समिति को दूसरा एवं बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम कोे तीसरा स्थान मिला है । 

झंडोत्तोलन के बाद 14 झांकियां निकाली गइं । इनमें कृषि विभाग, उद्योग, पशु एवं मत्स्य संसाधन, पर्यटन, नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार ग्राम स्वराज योजना सोसाईटी, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन, बिहार शिक्षा परियोजना परिषद, राज्य स्वास्थ्य समिति, जीविका, कला संस्कृति एवं युवा विभाग, महिला विकास निगम, सहकारिता एवं बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम की झांकियां थीं। 
 


संबंधित खबरें