नई दिल्ली/पटना । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए । राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सीएम एवं डिप्टी सीएम दो दिनों से दिल्ली में हैं । 18 अगस्त कीे दोपहर सीएम पटना लौटेंगे । अटल बिहारी वाजपेयी की स्थिति गंभीर होने की सूचना मिलते ही वे दिल्ली पहुंच गए थे ।