मुख्य समाचार

केरल में जलप्रलय, बिहार सरकार ने दी 10 करोड़ राशि 

तिरुवनंतपुरम/पटना । केरल में बाढ़ का कहर जारी है। इस आपदा़ में अब तक 350 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। केरल में आयी बाढ़ 1924 के बाद की सबसे विनाशकारी आपदा़ है। केंद्र के साथ कई राज्यों से मदद मिलनी शुरू हो गई है। 

बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री राहत कोष से बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए 10 करोड़ केरल सरकार को दी  है। सीएम नीतीश कुमार ने 18 अगस्त को दिल्ली से लौटने के तुरंत बाद इस संदर्भ में एक पत्र केरल के सीएम पी विजयन को लिखा । पत्र में कहा गया है कि लगातार बारिश के कारण आयी बाढ़ से राज्य को काफी क्षति हुई है। समस्त बिहारवासी इस आपदा में पीड़ितों के साथ हैं। उम्मीद है कि आपके कुशल नेतृत्व में केरलवासी शीघ्र ही इस पीड़ा से बाहर आ जाएंगे। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को हवाई सर्वेक्षण के बाद तत्काल राहत के लिए 500 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की। इससे पहले गृह मंत्री ने भी 100 करोड़ रुपये मदद का एलान किया था । संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी चिंता जतायी है । यूएई ने केरल की मदद के लिए एक कमेटी बनाने का निर्देश दिया है।
 


संबंधित खबरें