मुख्य समाचार

15 वें वित्त आयोग की टीम अब एक अक्टूबर को आएगी

पटना। 15 वें वित्त आयोग की टीम अब एक अक्टूबर, 2018 को बिहार आएगी। वित्त आयोग के अध्यक्ष एन.के. सिंह के नेतृत्व में टीम एक से चार अक्टूबर तक रहेगी। वित्त आयोग के बिहार आने की तिथि में दो बार बदलाव हुआ है। इससे पहले टीम तीन अक्टूबर और उससे पहले 9 जुलाई को आने वाली थी।  

राज्य सरकार, राजनीतिक पार्टी, व्यापार संगठन एवं अन्य संस्थानों से टीम बात कर अनुशंसा केंद्र सरकार को देगी। आयोग का कार्यकाल 2020 से 2025 तक है। 
 


संबंधित खबरें