मुख्य समाचार

सर्वधर्म प्रार्थना सभा में अटलजी को दी गई श्रद्धांजलि

पटना। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने के लिए एसके मेमोरियल हाॅल में सर्वधर्म प्रार्थना सभा हुई। वक्ताओं ने देश के विकास में अटल जी के योगदान पर चर्चा की।
इस मौके पर राज्यपाल सत्यपाल मलिक, सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, विधानसभा अध्यक्ष विजय चौधरी, विधान परिषद के कार्यकारी सभापति हारूण रशीद, केंद्र व राज्य सरकार के कई मंत्री, सांसद व विधायक, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कौकब कादरी, विभिन्न व्यावसायिक संगठनों समेत कई राजनीतिक दल के नेता मौजूद थे। 
 


संबंधित खबरें