मुख्य समाचार

लालजी टंडन को चीफ जस्टिस ने राज्यपाल पद की दिलाई शपथ

पटना। लालजी टंडन ने बिहार के 39 वें राज्यपाल का कार्यभार  23 अगस्त, 2018 को संभाल लिया। पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस मुकेश आर शाह ने राजभवन के राजेंद्र मंडप में उन्हें शपथ दिलाई। निवर्तमान राज्यपाल सत्यपाल मलिक को जम्मू-कश्मीर का राज्यपाल बनाया गया है। 

राज्यपाल लालजी टंडन लखनऊ से हैं। अटलजी के लखनऊ सीट छोड़ने के बाद 2009 लोकसभा चुनाव में टंडन इसी सीट से पहली बार संसद पहुंचे थे। शपथ ग्रहण समारोह में सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सुशील मोदी, हाइकोर्ट के जज, राज्य सरकार के कई मंत्री, कई दल के नेता समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। 
 


संबंधित खबरें