मुख्य समाचार

अरुण कुमार सिंह बने विकास आयुक्त

पटना । अरुण कुमार सिंह (1985 बैच) बिहार के नये विकास आयुक्त होंगे। फिलहाल वह जल संसाधन विभाग में प्रधान सचिव हैं। वर्तमान विकास आयुक्त शशि शेखर शर्मा 31 अगस्त, 2018 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। 

अरुण कुमार सिंह के पास प्रधान सचिव निगरानी एवं महानिदेशक बिहार लोक प्रशासन व ग्रामीण विकास संस्थान का अतिरिक्त प्रभार भी होगा।  पर्यावरण व वन विभाग के प्रधान सचिव त्रिपुरारी शरण के पास जल संसाधन विभाग और क्षेत्रीय विकास आयुक्त सह अध्यक्ष स्काडा का अतिरिक्त प्रभार होगा। 

शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव आरके महाजन के पास जहां संसदीय कार्य विभाग का अतिरिक्त प्रभार होगा, वहीं स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के प्रधान सचिव और राज्य परामर्शदातृ समिति के सदस्य सचिव के अतिरिक्त प्रभार में होंगे।     
 


संबंधित खबरें