पटना । किसानों को अनुदान का लाभ शीघ्र देने के लिए कृषि विभाग के पोर्टल पर निःशुल्क निबंधन हो रहा है। अब तक 18,10,745 से अधिक किसानों ने आॅनलाईन निबंधन कराया है। एक बार पोर्टल पर निबंधन होने के बाद किसानों को बार-बार निबंधन की जरूरत नहीं होगी। किसानों को कृषि विभाग की किसी योजना का लाभ लेने के लिए आॅनलाईन आवेदन करना होगा।
आॅन-लाईन निबंधन की प्रक्रिया आसान है। वैसे किसान जिनका मोबाइल नंबर आधार से जुड़ा है। वे घर से ही आॅनलाईन निबंधन कर सकते हैं। किसान अपने नजदीक के कॉमन सर्विस सेंटर, सहज या वसुधा केंद्र से भी संपर्क कर सकते हैं । किसी तरह की परेशानी होने पर किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक, प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं जिला कृषि पदाधिकारी से भी मिल सकते हैं।