नई दिल्ली/एजेंसी। जीएसटी कलेक्शन में अगस्त माह में गिरावट आयी है। अगस्त में जीएसटी से जहां राजस्व 93,960 करोड़ रुपये मिला, वहीं जुलाई में यह आंकड़ा 96,483 करोड़ और जून में 95,610 करोड़ था।
कलेक्शन में गिरावट पर मंत्रालय ने कहा है कि इसकी पीछे मुख्य वजह 21 जुलाई को जीएसटी काउंसिल की मीटिंग में टैक्स कटौती के बाद सामान की खरीद-बिक्री स्थगित होना हो सकता है। टैक्स में कटौती 27 जुलाई से प्रभावी था। हालांकि टैक्स कटौती का वास्तविक असर अगले माह पता चलेगा। वित्त मंत्रालय ने आंकड़ा जारी करते हुए बताया कि जुलाई के लिए 31 अगस्त 2018 तक 67 लाख जीएसटीआर 3 बी फाइल हुए। यह जून के 66 लाख से कुछ अधिक है।