सबौर । अन्नदाता को अब ध्वनि संदेश के जरिए खेती, मौसम, पशु व मत्स्य संसाधन की जानकारी मिलेगी। किसान हित में यह सुविधा बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर एवं रिलायंस फाउंडेशन ने 3 सितंबर, 2018 से शुरू की है। इस मौके पर कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार का अन्नदाता को संबोधित एक ध्वनि संदेश जारी किया गया।