पटना । प्रो कबड्डी टूर्नामेंट के छठे संस्करण का आयोजन 26 अक्टूबर से 1 नवंबर, 2018 तक पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर स्टेडियम में होगा । टूर्नामेंट में 12 टीम भाग लेगी । इसका सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्टस् समेत दस चैनल पर होगा । 5 वर्षों के आयोजन में पटना पाईरेट्स की टीम 3 साल विजेता रही है ।
प्रो कबड्डी टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए स्टार इंडिया के अनुपम गोस्वामी एवं पटना पाईरेट्स के राजेश शाह ने डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी से मुलाकात की । उन्होंने कहा इसमें राज्य सरकार पूरा सहयोग करेगी । कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि भी उपस्थित थे। गोस्वामी एवं शाह ने मुख्य सचिव से भी मुलाकात की।
क्रिकेट के बाद सबसे लोकप्रिय खेल प्रो कबड्डी है, जिसे विश्व के तीन करोड़ से अधिक लोग देखते हैं । इसका आयोजन अलग-अलग राज्यों में होता है। आईपीएल की तरह इसके खिलाड़ियों का चयन बोली लगा कर किया जाता है। उद्योगपति उदय कोटक व गौतम अडानी एवं महानायक अमिताभ बच्चन इसके प्रायोजक होते हैं ।