हाजीपुर । राजकीय आयुर्वेद काॅलेज, पटना के प्राचार्य डॉ दिनेश्वर प्रसाद ने कहा कि शरीर के पोषण में आयुर्वेद की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। यह पद्धति सहज होने के साथ-साथ अंग्रेजी दवाओं की तुलना में सस्ती भी है। उन्होंने पोषण के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए लोगों से अपील की कि वे खानपान पर विशेष ध्यान दें। इससे वे कुपोषण से बच सकते हैं । महिलाएं भी रक्त की कमी (एनीमिया) से बचने के लिए लौहयुक्त पोषक तत्वों का सेवन करें । डॉ प्रसाद राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के तहत वैशाली जिला के देसरी प्रखंड में जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
पीआईबी के निदेशक दिनेश कुमार ने कहा कि शरीर के पोषण के साथ-साथ मन का भी पोषण होना चाहिए। शरीर को स्वस्थ रखने में मन की भूमिका महत्वपूर्ण है । फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से पोषण के विशेष पहलुओं की जानकारी दी गई ।