मुख्य समाचार

पेट्रोल-डीजल मूल्यवृद्धि के विरोध में 10 को भारत बंद

पटना । पेट्रोल-डीजल के मूल्य में लगातार वृद्धि के विरोध में कांग्रेस ने 10 सितंबर को भारत बंद का आह्वान किया है । बिहार में बंद को राजद समेत कई दलों का समर्थन है । इधर, प्राइवेट स्कूल और चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन ने बच्चों की परेशानी को देखते हुए प्राइवेट स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया है । 

बिहार उद्योग संघ के अध्यक्ष केपीएस केशरी ने पेट्रोल -डीजल की कीमत में लगातार वृद्धि को कम करने या रोकने पर सरकार के स्तर पर नीतिगत निर्णय लेने पर जोर दिया है । मूल्यवृद्धि का असर कारोबार पर पड़ रहा है । साथ ही इसे जीएसटी के दायरे में भी लाने की बात कही है । उन्होंने कहा जब तक पेट्रोल -डीजल को जीएसटी के दायरे में नहीं लाया जाता है, तब तक राज्य सरकार अपने स्तर से इस पर लगने वाले टैक्स में कमी कर कुछ राहत दे । 


संबंधित खबरें