मुख्य समाचार

सीएम ने की लाॅ एंड आॅर्डर की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक 

पटना । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधि व्यवस्था से संबंधित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक 1 अणे मार्ग में की। सभी प्रमंडलीय आयुक्त, डीआईजी, डीएम एवं एसपी वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग से जुड़े हुए थे । समीक्षा बैठक में अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था में सुधार, पेशेवर अपराधियों की गतिविधियां, पुलिस गश्ती, पुलिस प्रशिक्षण, सांप्रदायिक तत्वों केे विरुद्ध कार्रवाई, महिला व छात्रावासों की सुरक्षा, साइबर क्राइम, आर्थिक अपराध, नक्सली गतिविधियों पर रोक, लूट, हत्या, दुष्कर्म, रेल व बैंक डकैती, वीडियो वायरल, एससी-एसटी के विरुद्ध आपराधिक घटनाओं समेत कई ज्वलंत मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। 

पुलिस मुख्यालय ने अपराध नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था के संबंध में पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन सेे विस्तृत जानकारी दी। । समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव, डीजीपी, एडीजी, गृह विभाग के प्रधान सचिव व विशेष सचिव, सीएम सचिवालय के सभी वरिष्ठ अधिकारी व सभी प्रक्षेत्र के आईजी उपस्थिति थे । 
 


संबंधित खबरें