पटना। जीई डीजल लोकोमोटिव ने 78 प्रशिक्षित डिप्लोमा इंजीनियर्स को मढ़ोरा (छपरा) स्थित जीई फैक्ट्री में शामिल किया। जीई एवं एमएसएमई मंत्रालय ने एडवांस ट्रेनिंग देने की व्यवस्था की है। अब तक 160 डिप्लोमा इंजीनियर को जीई ने मढ़ोरा फैक्ट्री में नियुक्त किया है।
इस मौके पर उद्योग मंत्री जय कुमार सिंह ने कहा कि जीई कंपनी ने छात्रों को प्रशिक्षण देने व अपनी फैक्ट्री में नियुक्त किया है। बिहार में रोजगार सृजन के लिए उद्योग, संस्थान एवं सरकार ने सामूहिक कार्य किया है। मेक इन बिहार एवं मेक इन इंडिया को आगे बढ़ाने में बिहार सरकार ने उद्योग की पूरी मदद की है। उद्योग विभाग के प्रधान सचिव एस.सिद्धार्थ ने भी अपने विचारों को रखा।
कंपनी के सीईओ (एशिया पैसिफिक) नलिन जैन ने कहा कि बिहार सरकार व स्टेक होल्डर्स के सहयोग से बड़ी संख्या में बिहार के प्रतिभाशाली युवाओं को रोजगार देने में हम कामयाब होंगे।
मेक इन इंडिया प्रोग्राम के तहत मढ़ोरा डीजल लोकोमोटिव प्रोजेक्ट 2015 में जीई को मिला। यह प्रोजेक्ट रेल मंत्रालय के साथ ज्वाइंट वेचर में है। कंपनी मढ़ोरा में उत्पादन शुरू करने की तैयारी में है। रेल, माइनिंग व मेरिन सहित कई क्षेत्रों को तकनीकी सेवा देने में अमेरिकी कंपनी जीई को महारथ है।