मुख्य समाचार

15 वें वित्त आयोग की टीम अब 30 सितंबर को आयेगी

पटना । 15 वें वित्त आयोग की टीम अब 30 सितंबर, 2018 को बिहार आयेगी। 16 सदस्यीय टीम चार अक्टूबर तक दौरे पर है। वित्त आयोग के बिहार आने की तिथि में अब तक तीन बार बदलाव हुआ है। इससे पहले टीम एक अक्टूबर, तीन अक्टूबर और उससे पहले 9 जुलाई, 2018 को आने वाली थी।  

टीम में अध्यक्ष एन.के. सिंह, सदस्य शक्तिकांत दास, डाॅ अनूप सिंह, डाॅ अशोक लाहिरी व डाॅ रमेश चंद, सचिव अरविंद मेहता, संयुक्त सचिव मुखमीत सिंह भाटिया व डाॅ रवि कोटा, आर्थिक सलाहकार एंटाॅनी सायरियाक, निदेशक भारत भूषण गर्ग व जसविंदर सिंह, उपनिदेशक अंशुमान मिश्रा व अदिति पाठक, सहायक निदेशक महेश कुमार, एएओ मुकेश कुमार एवं निजी सहायक आर. सुरेश शामिल हैं।   

राज्य सरकार, राजनीतिक पार्टी, व्यापार संगठन एवं अन्य संस्थानों से आयोग बात कर अनुशंसा केंद्र सरकार को देगी। आयोग का कार्यकाल 2020 से 2025 तक है।


संबंधित खबरें