पटना । मदन मोहन झा बिहार कांग्रेस के नये अध्यक्ष बनाये गये हैं। साथ ही अखिलेश प्रसाद सिंह को प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। कौकब कादरी, अशोक, समीर कुमार सिंह और श्याम सुंदर कार्यकारी अध्यक्ष होंगे।
दरभंगा जिला के मदन मोहन झा एमएलसी भी हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पद अशोक चौधरी के बाद से ही खाली था। कौकब कादरी प्रभार में थे।